फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: रेत लदे डंपर से कुचलकर स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत, हेलमेट पहना होता तो बच सकती थी जान

Thu, 10 Nov 2022 08:58 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बागेश्वर

सार

हादसे की चपेट में आए स्कूटी सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। हेलमेट स्कूटी में जरूर लटका हुआ था। पुलिस ने भी इसकी पुष्टि की है। हेलमेट पहना होता तो युवक की जान बच सकती थी। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर में रेत से लदे बगैर नंबर प्लेट के डंपर की चपेट में आने से स्कूटी चला रहे युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक युवक की मौत डंपर से कुचलकर हुई है। हादसे में स्कूटी सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। डंपर चालक की तलाश जारी है।

विज्ञापन


बुधवार रात करीब सवा दस बजे पिंडारी रोड में कठायतबाड़ा के पास बालीघाट की ओर से आ रहे डंपर ने सरयू पुल की ओर जा रही स्कूटी में टक्कर मार दी। डंपर के टायर की चपेट में आने से स्कूटी चला रहे महेश सिंह उर्फ मुकेश (27) पुत्र जगत सिंह मूल निवासी नेपाल, हाल निवासी ठाकुरद्वारा बागेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई।

हरिद्वार:  निर्मल अखाड़े में घुसा दूसरा गुट, जमकर हुआ हंगामा, पुलिस ने एक गुट के मुखिया को हिरासत में लिया
विज्ञापन


उसका सिर डंपर के टायर से बुरी तरह से कुचल गया था। स्कूटी में सवार पवन सिंह (35) पुत्र सुंदर सिंह निवासी आरे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 

कोतवाल ने डंपर की बॉडी से स्कूटी को टक्कर लगने और युवक के टायर से कुचलने की पुष्टि की है। बताया कि हादसे में शामिल डंपर में रेत भरा हुआ है। चालक की तलाश की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक रेत के वैध या अवैध होने की पुष्टि नहीं हो सकी थी। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


बगैर नंबर प्लेट के डंपर संचालन पर उठ रहे सवाल
रात में बगैर नंबर प्लेट के रेत भरे डंपर संचालन से पुलिस और परिवहन विभाग की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि देर रात बगैर नंबर प्लेट के डंपरों से अवैध खनन का खेल होता है। उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की मांग उठाई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें