फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: कृमि मुक्ति दिवस पर एलबेंडाजोल दवा खाने से बीमार हुए 11 बच्चे, होने लगी उल्टी और पेट में दर्द

Mon, 17 Apr 2023 09:38 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर

सार

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जिले के स्कूल-कॉलेज में विद्यार्थियों को कीड़े मारने की दवा खिलाई गई थी। दवा खाने के बाद 11 बच्चों को उल्टी और पेट में दर्द की शिकायत होने लगी।
विज्ञापन
बच्चे बीमार - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर के राजकीय जूनियर हाईस्कूल (राजूहा) भतरौला में कीड़े मारने की दवा खाने से 11 बच्चे बीमार हो गए। बच्चों को एंबुलेंस से तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के बाद सेहत में सुधार होने पर सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन


Roorkee News: बच्चों के झगड़े में भिड़े बड़े, जमकर हुई मारपीट, पथराव में दो महिलाओं समेत दस घायल

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जिले के स्कूल-कॉलेज में विद्यार्थियों को कीड़े मारने की दवा खिलाई गई थी। दवा खाने के बाद 11 बच्चों को उल्टी और पेट में दर्द की शिकायत होने लगी। शिक्षकों ने बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ने पर तत्काल फोन कर एंबुलेंस मंगाई।
विज्ञापन


एंबुलेंस से सभी बीमार बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉ. गुंजन ने बच्चों का इलाज किया। उन्होंने बताया कि कीड़े मारने की दवा खाने के बाद बच्चों को पेट में दर्द और उल्टी होने लगी। इंजेक्शन लगाने और दवा देने के बाद सभी बच्चे ठीक हो गए। बाद में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन

इन विद्यार्थियों की बिगड़ी तबीयत

मोहित थापा (13, कक्षा सात) पुत्र पंकज थापा , सुमित कुमार (15, कक्षा आठ) पुत्र जीवन लाल, आयुष कुमार (12, कक्षा छह) पुत्र कैलाश चंद्र, तरुण टम्टा (11, कक्षा छह) पुत्र भगवती प्रसाद, पीयूष कुमार (12, कक्षा छह) पुत्र भूपेंद्र प्रसाद, मानषी आर्य (10, कक्षा छह) पुत्री ईश्वर राम, इशिका आर्या (11, कक्षा छह ) पुत्री विजय कुमार, कोमल आर्या (12, कक्षा छह) पुत्री हीरा राम, दीपिका (13, कक्षा आठ) पुत्री विजय कुमार, रौनक कनवाल (12, कक्षा छह) पुत्र राकेश सिंह कनवाल और अंजली आर्या (13, कक्षा आठ) पुत्री गिरीश राम। सभी विद्यार्थी भतरोला, कठायतबाडा के रहने वाले हैं।

विद्यालय में 40 विद्यार्थी हैं। सोमवार को उपस्थित 30 विद्यार्थियों को दवा खिलाई गई थी।
-राजेंद्र सिंह बोरा, प्रधानाध्यापक राजकीय जूनियर हाईस्कूल (राजूहा) भतरौला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें