फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वरः कपकोट में सिरफिरे ने एसआई और एक अन्य व्यक्ति पर झोंका फायर

Mon, 09 Mar 2020 03:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर

सार

  • बाल-बाल बचे दोनों, आरोपी लाईसेंसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपकोट में एक सिरफिरे ने थाने में न केवल हंगामा काटा, बल्कि मना करने पर एक उप निरीक्षक पर पिस्टल से फायर झोंक दिया। इससे पहले इस सिरफिरे ने कपकोट बाजार में एक व्यक्ति पर गोली चलाई। हमले में दोनों लोग बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन


कपकोट के थानाध्यक्ष और उप निरीक्षक ने हमलावर को थाने में ही दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ दो अलग-अलग मामलों में जानलेवा हमले के साथ ही तमाम धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कपकोट में रविवार को अचानक उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब हाथ में पिस्टल लहराते हुए एक व्यक्ति ने तहसील गेट कपकोट निवासी सुंदर सिंह बिष्ट पुत्र नंदन सिंह बिष्ट के ऊपर फायर झोंक दिया। उसके बाद यह सिरफिरा हाथ में पिस्टल लिए शाम सात बजकर 37 मिनट पर कपकोट थाने में आ धमका।
विज्ञापन


पुलिस को गाली-गलौज करते हुए शोर-शराबा करने लगा। थाने के प्रभारी निरीक्षक टीआर वर्मा और उप निरीक्षक अकरम अहमद ने ऐसा करने से मना किया तो उक्त व्यक्ति ने उप निरीक्षक पर फायर झोंक दिया। एसआई ने गोली का निशाना बनने से खुद को बचाया।

थाना प्रभारी और एसआई अकरम अहमद ने हमलावर को दबोच लिया। आरोपी ने अपना नाम हीरा सिंह कठायत पुत्र प्रताप सिंह कठायत निवासी कर्मी थाना कपकोट बताया। आरोपी के खिलाफ उप निरीक्षक अकरम अहमद ने आईपीसी की धारा 307, 332, 353 और 30 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया। उसको गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें