फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाभा जेल से फरार आतंकवादियों की ही थी रुड़की में मिली वर्दियां

Mon, 05 Dec 2016 03:20 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
नाभा जेल के कैदियों की तलाश में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर झाल पर मिली पंजाब पुलिस की वर्दियां नाभा जेल ब्रेक कांड को अंजाम देने वाले बदमाशों ने ही पहनी हुई थी।
विज्ञापन


मंगलौर के पास वर्दियां फेंककर वे उल्टे पांव लौट गए थे। माना जा रहा है कि हरिद्वार में पुलिस चेकिंग के चलते ही उन्होंने ऐसा किया। इसकी पुष्टि करते हुए पंजाब पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस को जानकारी दी है। 

गंगनहर में मिली पंजाब पुलिस की वर्दियां पिछले कई दिन से जांच का विषय बनी हुई थी। नाभा जेल ब्रेक कांड को अंजाम देने और उनको छुड़ाने वाले आरोपियों के हरिद्वार में होने की आशंका पर गढ़वाल रेंज में अलर्ट घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी गढ़वाल रेंज संजय गुंज्याल ने पुष्टि की

रुड़की में नाभा जेल कांड की जांच करती पंजाब पुलिस - फोटो : file photo
पंजाब पुलिस ने भी एक दिन हरिद्वार में डेरा डाला था। बाकायदा कई प्वाइंट से सीसीटीवी फुटैज कब्जे में ली थी और कई मोबाइल फोन नंबर भी एसओजी ने रडार पर लिए हैं। लेकिन, इस बात पर अभी संशय बना हुआ था कि ये वर्दियां वास्तविकता में नाभा जेल ब्रेक कांड के आरोपियों से जुड़ी भी है या नहीं, लेकिन अब यह बात साफ हो चुका है।

पंजाब पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस को जानकारी दी है कि यह वर्दियां आरोपियों ने ही पहनी हुई थी। आईजी गढ़वाल रेंज संजय गुंज्याल ने पुष्टि करते हुए बताया कि पंजाब पुलिस के उच्च अफसर ने इस बात को स्वीकारा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें