फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath Weather: भारत-चीन सीमा पर कड़ाके की ठंड; 18 हजार फीट की ऊंचाई पर जम गई देवताल झील, वीडियो

Sun, 26 Oct 2025 09:33 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ (चमोली)

सार

Uttarakhand Weather Update: देवताल झील इन दिनों कड़ाके की ठंड के कारण जम गई है। बर्फ से ढकी इस खूबसूरत झील का मनमोहक नजारा देखने के लिए यहां कई लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड में देवताल झील जमी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-चीन सीमा क्षेत्र में 18 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित देवताल झील इन दिनों कड़ाके की ठंड के कारण जम गई है। पिछले दिनों ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट आ गई थी, जिसके बाद देवताल झील के साथ ही यहां पानी के स्रोत भी जम गए हैं। झील का पानी भी बर्फ में तब्दील हो गया है। इन दिनों कई पर्यटक देवताल तक पहुंच रहे हैं और झील का लुत्फ उठा रहे हैं।

विज्ञापन


बर्फ से ढकी इस खूबसूरत झील का मनमोहक नजारा देखने के लिए यहां कई लोग पहुंच रहे हैं। यहां तक पहुंचने के लिए लोग स्थानीय प्रशासन से इनर लाइन परमिट लेते हैं। बर्फ से ढकी चोटियां और झील का आकर्षक दृश्य देखकर पर्यटक मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सर्दियों में देवताल की खूबसूरती में और भी निखार आ जाता है, जिसे देखने का अनुभव अविस्मरणीय है।  

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में चटख धूप से कम हुआ ठंड का अहसास, अब सप्ताह भर ऐसा रहेगा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें