आज न्यायालय में होगी सुनवाई
वहीं, मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल की पुलिस कस्टडी रिमांड पर शनिवार को न्यायालय में सुनवाई होनी है। यदि पुलिस को रिमांड मिलती है तो पूछताछ में मामले से जुड़े कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें...Rudraprayag News: केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में कोहरा, बारिश से बढ़ी ठंड, यात्रा जारी
दूसरी ओर शासन के निर्देश पर मंडलायुक्त की अध्यक्षता में गठित जांच समिति भी मामले की अलग से जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया जा रहा है और जिन कर्मचारियों की गतिविधियां संदिग्ध दिखाई दे रही हैं, उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। साथ ही पुलिस टीम मामले को मजबूत बनाने के लिए संबंधित अभिलेखों और वित्तीय दस्तावेजों की भी गहन छानबीन कर रही है।