फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ रावल को देना होगा इस्तीफा

Sun, 23 Mar 2014 06:42 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से छेड़छाड़ के आरोप में फंसे बदरीनाथ मंदिर के रावल (मुख्य पुजारी) वी केशवन नंबूदरी को भले अपने बेदाग छूटने का भरोसा है।
विज्ञापन


लेकिन समिति सदस्यों की मानें तो इसके बावजूद नैतिकता के आधार पर उन्हें इस्तीफा देना होगा। समिति इसके लिए रावल पर दबाव बनाएगी।

आरोप बेहद गंभीर
मामले की जांच के लिए बनाई गई समिति के अध्यक्ष चंद्रकिशोर मैठाणी के मुताबिक रावल निर्दोष भले छूट जाएं, लेकिन फिर भी उन पर जो आरोप लगे हैं, वह बेहद गंभीर हैं।

उनकी गिरफ्तारी ने रावल पद की प्रतिष्ठ को ठेस लगाई है। उचित यही होगा कि रावल इस्तीफा दें। बकौल मैठाणी आने वाली चार मई को बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व नायब रावल का तिल-पात्र कर रावल पद ग्रहण कराया जाएगा। बता दें कि रावल वी केशवन नंबूदरी ने खुद 24 मार्च को मीडिया के सामने अपना पक्ष रखने की बात कही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें