फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ चढ़ावा प्रकरण: पुलिस ने मंदिर अधिकारी से की पूछताछ; आरोपी के कोर्ट की शरण में जाने की खबर

Thu, 09 Jul 2026 09:43 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ/गोपेश्वर

सार

जांच के तहत बीकेटीसी ने दो जुलाई को गणना कक्ष में मौजूद और अनुपस्थित कर्मचारियों को जारी किए गए नोटिसों तथा उनके जवाब की प्रतियां पुलिस को उपलब्ध कराई हैं।
विज्ञापन
बदरीनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में पुलिस और बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की जांच लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने वाले मंदिर अधिकारी युद्धवीर पुष्पवान से पुलिस ने सुबह थाने में पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

विज्ञापन


जांच के तहत बीकेटीसी ने दो जुलाई को गणना कक्ष में मौजूद और अनुपस्थित कर्मचारियों को जारी किए गए नोटिसों तथा उनके जवाब की प्रतियां पुलिस को उपलब्ध कराई हैं। इसके अलावा निलंबित कर्मचारी के विरुद्ध की गई निलंबन कार्रवाई से संबंधित पत्रावलियां और प्रारंभिक जांच से जुड़े दस्तावेज भी पुलिस को सौंपे गए हैं। मामले से जुड़े अन्य अभिलेखों की भी जांच की जा रही है।

Badrinath: धाम में VIP दर्शन के लिए 1100 रुपये लेने पर विवाद, सीईओ ने कहा-भीड़ बढ़ने पर की गई थी व्यवस्था
विज्ञापन


विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशानिर्देश पर मंडलायुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच समिति ने अपनी जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को समिति बीकेटीसी के अधिकारियों से पूरे प्रकरण की जानकारी लेगी। इसके बाद जांच समिति बदरीनाथ मंदिर जाकर भी गणना कक्ष, सीसीटीवी फुटेज की जांच के साथ कर्मचारियों से जानकारी जुटाएगी। मंडलायुक्त ने बताया कि बीकेटीसी अधिकारियों से प्रकरण की जानकारी लेने के बाद समिति बदरीनाथ मंदिर जाकर जांच करेगी। बीकेटीसी के सीईओ सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि बीकेटीसी की ओर से गठित समिति की जांच जारी है।

आरोपी ने किया हाईकोर्ट का रुख
चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल ने मामले में राहत के लिए नैनीताल हाईकोर्ट का रुख किया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें