गनीमत यह रही कि उस समय यहां वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही थी, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हाईवे के अवरुद्ध होने से सेना और आईटीबीपी के वाहनों की आवाजाही भी रुक गई है।
बीआरओ के मेजर अमित चतुर्वेदी ने बताया कि हाईवे अवरुद्ध होने की सूचना मिलने के बाद मौके पर जेसीबी और मजदूरों व््वारा हाईवे खोलने का काम शुरु कर दिया गया है। चट्टान से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर हाईवे पर आ गए हैं। हाईवे को मंगलवार को देर शाम तक ही सुचारु किया जा सकता है।