फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ धाम से 70 साल पुराना ये खास तोहफा साथ ले गए PM मोदी

Wed, 03 May 2017 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केदारनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को धाम पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान लकड़ी से बने केदारनाथ मंदिर के प्रतीक चिन्ह के साथ केदार कलेऊ, अंग वस्त्र भी प्रधानमंत्री को भेंट किए गए।
विज्ञापन


नासिक से पहुंचे स्वामी सच्चिदानंद ने प्रधानमंत्री को 70 वर्ष पुरानी गौमुख की तस्वीर भेंट की। इसके बाद प्रधानमंत्री को वयोवृद्ध तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती ने केदारनाथ तक सड़क निर्माण की मांग का ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन

प्रोटोकाल तोड़ कर श्रद्धालुओं से मिले पीएम 

बुधवार को केदारनाथ धाम पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने व्यवहार कौशल से श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया। भारी भरकम सुरक्षा व्यवस्था और प्रोटोलाल को दरकिनार करते हुए प्रधानमंत्री मंदिर की सीढिय़ों से उतर कर जब श्रद्धालुओं से मिलने पहुंचे तो बाबा के जयकारों के साथ हर हर मोदी भी गुंजने लगा।

बुजुर्गो को जहां पास जाकर उकना हालचाल पूछा तो युवाओं के उत्साह को दोगुना कर दिया। इस दौरान मोदी बच्चों को भी पुचकारते रहे। करीब डेढ़ सौ मीटर पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं का प्रधानमंत्री ने जिस तरह से अभिनंदन किया उससे उनकी तीन घंटे से दर्शनों के लिए खड़े होने की थकान भी दूर हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें