फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath-Kedarnath: अब तक 51 हजार से अधिक वीआईपी कर चुके दर्शन, सीएम धामी ने कटवाई थी पहली पर्ची

Wed, 01 Nov 2023 11:00 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद से अब तक 15,612 विशिष्ट व अतिविशिष्ट और उनके संदर्भों से आए महानुभावों ने दर्शनों का लाभ उठाया है। इससे बीकेटीसी को 46,83,600 रुपये का लाभ हुआ।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद से अब तक 15,612 विशिष्ट व अतिविशिष्ट और उनके संदर्भों से आए महानुभावों ने दर्शनों का लाभ उठाया है। इससे बीकेटीसी को 46,83,600 रुपये का लाभ हुआ।

विज्ञापन


इसी प्रकार, 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद अब तक 36,084 हजार विशिष्ट व अतिविशिष्ट महानुभाव दर्शनों के लिए पहुंचे, जिनसे 1,08,25,200 रुपये प्राप्त हुए। दोनों धामों में बीकेटीसी वीआईपी श्रद्धालुओं को प्राथमिकता के आधार पर दर्शन कराती थी और निःशुल्क प्रसाद भी देती थी। इन श्रद्धालुओं से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता था।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: कर्मचारियों के पीएफ में सामने आई बड़ी गड़बड़ी...वन विभाग ऐसे डकार गया 43 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ष यात्राकाल से पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने देश के चार बड़े मंदिरों वैष्णोदेवी, तिरुपति बालाजी, सोमनाथ व महाकाल मंदिर में विभिन्न व्यवस्थाओं के अध्ययन के लिए अलग-अलग दल भेजे थे। इनके अध्ययन के बाद ही दर्शनों के लिए शुल्क का प्रस्ताव रखा गया था। जिसे प्रति व्यक्ति 300 रुपये तय किया गया था। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर बीकेटीसी ने पहली 300 रुपये की पर्ची मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की काटी थी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें