फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर दो कारों में जबरदस्त भिड़ंत

Sun, 02 Jul 2017 06:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कर्णप्रयाग
विज्ञापन
danger zone, badrinath highway, chardham yatra - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रविवार दोपहर बदरीनाथ हाईवे पर देवलीबगड़ के पास दो कारों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें छह लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी निवासी राजेंद प्रसाद मलेठा (53), अनुष्का मलेठा (16) और रितिका शर्मा (25) कार चालक जगदीश पांडे(50) के साथ कार द्वारा कर्णप्रयाग से चमोली की ओर जा रहे थे।

इस दौरान देवलीबगड़ के पास हाईवे पर विपरीत दिशा में आ रही कार जिसमें घोलतीर निवासी कुसुम राणा और धन सिंह राणा (40) से टक्कर हो गई। जिसमें चालक जगदीश पांडे के अलावा सभी पांच लोग घायल हो गए। हालांकि जगदीश को भी मामूली चोटें आई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर घायलों को आपातकालीन सेवा 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। सीएचसी के चिकित्सक डा. प्रकाश भट्ट ने बताया कि सभी घायलों की स्थिति सामान्य है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें