फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli Rainfall: बारिश से पागल नाला उफनाया, बदरीनाथ हाईवे पर घंटों फंसे रहे 2500 से ज्यादा श्रद्धालु

Mon, 19 May 2025 08:46 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर/पीपलकोटी

सार

Uttarakhand Weather Update: करीब पांच घंटे तक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। जिससे बदरीनाथ धाम जा रहे और यात्रा कर लौट रहे करीब 2500 श्रद्धालु फंसे रहे।  
विज्ञापन
पागल नाला उफनाने से फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारी बारिश के दौरान सोमवार को बदरीनाथ हाईवे पर पागल नाला उफान पर आ गया। जिससे हाईवे पर मलबा जमा हो गया। पुलिस प्रशासन की ओर से तीर्थयात्रियों के वाहनों को चमोली, पीपलकोटी, पाखी, हेलंग और ज्योतिर्मठ में ही रोक लिया गया।

विज्ञापन


करीब पांच घंटे तक हाईवे पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। जिससे बदरीनाथ धाम जा रहे और यात्रा कर लौट रहे करीब 2500 श्रद्धालु फंसे रहे। रात करीब आठ बजे हाईवे सुचारू होने पर वाहनों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

Rainfall: चमोली में कुछ देर की बारिश से मची तबाही, मंगरीगाड गदेरा उफनाया, कई वाहन मलबे में दबे, तस्वीरें
विज्ञापन


सोमवार को चमोली जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। अपराह्न करीब तीन बजे पागल नाला के उफान पर आने से पुलिस की ओर से बदरीनाथ धाम जा रहे रहे करीब 1500 श्रद्धालुओं के वाहनों को पाखी, पीपलकोटी और चमोली में रोक लिया गया है, जबकि बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा से लौट रहे करीब 1000 श्रद्धालुओं के वाहनों को ज्योतिर्मठ, हेलंग और सेलंग में रोका गया।

विज्ञापन

पागल नाला उफनाने से फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला
रात करीब आठ बजे तक हाईवे के ठीक होने के बाद श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। पीपलकोटी चौकी इंचार्ज लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण ने बताया कि पागल नाला में मलबा और बोल्डर आने से वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई थी।

एनएचआईडीसीएल की मशीनों से मलबा हटाया गया। कहा कि कुछ वाहनों को अपराह्न तीन बजे एक-एक कर छोड़ा गया, लेकिन बाद में मलबा अधिक आने से वाहनों को जगह-जगह रोका गया। हाईवे सुचारु होने पर श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य को भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें