फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े वाहनों के लिए खुला बदरीनाथ हाईवे पर टला नहीं है संकट

Wed, 03 Aug 2016 07:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे खोलने में जुटी बीआरओ की मशीनें - फोटो : file photo
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में बुधवार को बड़े वाहनों की आवाजाही खुल गया है लेकिन खतरा अभी भी बरकरार है। यहां अभी भी चट्टान पर अटके बोल्डर और मलबा खतरे का सबब बना हुआ है। बारिश होने पर मलबा हाईवे को पुन: अवरुद्ध कर सकता है। बीआरओ ने यहां चट्टानी भाग की हिल कटिंग कर हाईवे को चौड़ा कर दिया है। 
विज्ञापन


मंगलवार रात को बारिश थमने के बाद बुधवार को सुबह पांच बजे से बीआरओ की मशीनों ने लामबगड़ में हाईवे सुधारीकरण का कार्य शुरू किया। 

चट्टान से रह-रहकर छिटक रहे पत्थर 
जिन स्थानों पर हाईवे संकरा हो गया था, वहां हिल कटिंग कर हाईवे को बड़े वाहनों की आवाजाही लायक बनाया गया। हालांकि बीआरओ अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों को बड़े वाहनों के बजाय छोटे वाहनों से बदरीनाथ धाम जाने की सलाह दी है। 

बीआरओ के कमांडर कर्नल आर सुब्रमण्यम का कहना है कि लामबगड़ में हाईवे बेहद तंग हालत में पहुंच गया है। यहां थोड़ी बारिश होने पर भी हाईवे पर मलबा और बोल्डर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को भी सुबह आठ बजे तक चट्टान से रह-रहकर पत्थर छिटक रहे थे। खचड़ा नाला और लामबगड़ नाले में भी हाईवे को सुधार लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें