फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: लामबगड़ में पांचवें दिन खुला बदरीनाथ हाईवे, 742 तीर्थयात्री पहुंचे धाम

Wed, 29 Aug 2018 08:23 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में बुधवार को पांचवें दिन सुबह आठ बजे वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु हो पाया। हाईवे खुला तो तीर्थयात्रियों ने भी राहत की सांस ली। हाईवे खुलने के बाद 742 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम रवाना हुए जबकि 236 तीर्थयात्री गंतव्य को लौटे। बुधवार को बारिश न होने से यहां दिनभर वाहनों की आवाजाही होती रही। हालांकि बारिश होने पर यहां चट्टान साइड से मलबा और बोल्डर गिरने का खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन


24 अगस्त की रात को भारी बारिश के कारण लामबगड़ में चट्टान से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया था। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण हाईवे खोलने का काम बाधित होता रहा।

ऐसे में बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर जाने वाले और धाम के दर्शन कर लौटने वाले तीर्थयात्री स्वयं ही लामबगड़ में पैदल और उसके बाद वाहनों से गए। जबकि स्थानीय लोगों को भी मीलों दूरी पैदल नापनी पड़ी। चार दिनों तक हाईवे यहां बंद रहा।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

badrinath highway
बुधवार को सुबह से ही मौसम कुछ ठीक रहा तो मेकाफेरी कंपनी ने दो जेसीबी और मजदूर हाईवे खोलने के लिए लगाए और सुबह आठ बजे हाईवे खोल दिया गया। हाईवे खुलने पर जोशीमठ, गोविंदघाट और बदरीनाथ धाम में रोके गए यात्रा वाहनों को उनके गंतव्य को भेजा गया।

जोशीमठ के उपजिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि लामबगड़ में वाहनों की आवाजाही सुचारु हो गई है। अब कहीं भी न तो यात्रा वाहन फंसे हैं और न ही यात्री। उन्होंने कहा कि मौसम सामान्य होने के बाद लामबगड़ भूस्खलन जोन का ट्रीटमेंट कार्य भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें