ज्योतिर्मठ भू-धंसाव के कारण प्रभावित रहा मार्ग निर्माण कार्य
वर्ष 2022 के जुलाई माह में सरकार ने बाईपास निर्माण के लिए 190 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी जिसके बाद अगस्त माह से निर्माण कार्य शुरू हुआ। मार्ग निर्माण के लिए पेड़ों के कटान के बाद हिल कटिंग शुरू ही हुई थी कि वर्ष 2023 में ज्योतिर्मठ भू-धंसाव की घटना सामने आ गई। ज्योतिर्मठ क्षेत्र में तत्काल निर्माण कार्यों को रोक दिया गया। जिसके चलते बाईपास मार्ग का निर्माण भी रुक गया। जब मार्ग निर्माण कार्य ठप हुए छह माह से अधिक का समय हो गया तो बीआरओ की मांग पर सरकार ने आईआईटी रुड़की को जियो टेक्निकल सर्वे कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के लिए कहा है। रिपोर्ट में निर्माण कार्य को सही बताया गया, जिसके बाद बाईपास का निर्माण शुरु हो पाया।