फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से पागलनाला सहित कई स्थानों पर बाधित, यात्रियों को करना पड़ रहा इंतजार

Sat, 30 Aug 2025 10:15 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

बारिश से लगातार पहाड़ियां टूट रही हैं। सड़कों पर मलबे के ढेर लगे हैं। बदरीनाथ हाईवे भी कई स्थानों पर बंद है।
 
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ हाईवे पागलनाला, भनेरपाणी, नंदप्रयाग और गौचर के समीप कमेड़ा में मलबा आने से सुबह से अवरुद्ध है। भारी मलबे के चलते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगी है। तीर्थयात्री  हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन


मलबे की सफाई कर वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी गई है, लेकिन हिल साइड पर अब भी मलबा जमा है, जिससे कभी भी रास्ता फिर बंद हो सकता है। गुजरात के तीर्थयात्रियों ने बताया कि श्रीनगर से पीपलकोटी तक पहुंचने में 16 घंटे लग गए। बदरीनाथ हाईवे जगह-जगह खतरनाक बना हुआ है।

गौचर के पास कमेड़ा, और सिमली-ग्वालदम-अल्मोड़ा हाईवे के नौली, मिंग गदेरा और काल जाबर में भी हाईवे बंद है। बारिश से लगातार पहाड़ियां टूट रही हैं और सड़कों पर मलबे के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...रुद्रप्रयाग में अतिवृष्टि: भूस्खलन से छेनागाड़ तबाह, 15 दुकानें व घर जमीदोंज, आठ लोग नदी में बहे, महिला की मौत

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि सभी जगहों पर मलबा हटाने और मार्ग खोलने का कार्य जारी है। जल्द ही वाहनों की आवाजाही बहाल की जाएगी।

संबंधित वीडियो-

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें