फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे: हाथी पहाड़ के पास भारी बोल्डर गिरने से 20 मी.सड़क ध्वस्त, आठ घंटे बाद आवाजाही शुरू, यात्रा जारी

Thu, 27 Aug 2026 11:38 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

लगातार बारिश के बीच बदरीनाथ हाईवे पर आवाजाही मुश्किल हो गई है। सड़क धंसने और मलबा-बोल्डर आने से यात्रा प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर आवाजाही शुरू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ हाईवे पर हाथी पहाड़ के पास भारी बोल्डर गिरने से करीब 20 मीटर सड़क ध्वस्त हो गई। इससे यातायात प्रभावित हुआ। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा रोकी गई। हालांकि आठ घंटे बाद हाईवे पर आवाजाही शुरू की गई। यात्रा जारी है।

विज्ञापन


वहीं, मारवाड़ी चौकी के आगे क्रशर के पास हाईवे पर बड़े-बड़े बोल्डर आ गए। इस स्थान पर सड़क कई जगह से धंस गई है, जिससे आवाजाही में परेशानी बढ़ गई है। बारिश के चलते हाईवे पर भूस्खलन और सड़क धंसने का खतरा बना हुआ है। आज प्रदेश में भी बारिश का सिलसिला जारी है। प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से सड़क को सुचारु करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढे़ं...डबल मर्डर: विवेक ने मां को बताने के बाद की बहनों की हत्या; भाई के मन में सुलग रही आग को भांप नहीं सकीं दोनों
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ों में लगातार बारिश से राहत मिलने की उम्मीद, इन जगह मुश्किल

पहाड़ों में लगातार बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने हरिद्वार और यूएसनगर जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय जनपदों में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से बुधवार को जारी बुलेटिन के अनुसार हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। देहरादून में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गर्जना के साथ एक या दो दौर की बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य रहा जबकि कुछ पर्वतीय इलाकों में सामान्य से अधिक रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें