शनिवार को केदारनाथ समेत जिले में दिनभर चटक धूप खिली रही, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। वहीं धाम में अब भी लगभग चार फीट तक बर्फ है। शनिवार सुबह से आसमान साफ होने के कारण मौसम सुहावना रहा। सोनप्रयाग में तैनात वुड स्टोन कंपनी के सीनियर टीम लीडर मनोज सेमवाल ने बताया कि धाम में अब भी चार फीट तक बर्फ है।
धाम में बीते शुक्रवार दोपहर बाद से बिजली सप्लाई ठप पड़ी है, जिस कारण संचार सेवा भी बंद हो गई है। बताया कि धाम में लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में ऊर्जा निगम को भी अवगत कराया जा चुका है। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग समेत जनपद के अन्य क्षेत्रों में दिनभर मौसम सुहावना रहा और चटक धूप खिली रही।