फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath Highway: भनेरपाणी में खुला रास्ता, कौड़ियाला के पास 16 घंटे से हाईवे बंद, यातायात ठप

Fri, 15 Aug 2025 06:52 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली/देवप्रयाग

सार

भनेरपाणी भूस्खलन क्षेत्र में बदरीनाथ हाईवे बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। यहां करीब 30 मीटर हिस्से में भूस्खलन हो रहा है।
विज्ञापन
बरदीनाथ हाईवे बंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमोली जनपद में आज मौसम सामान्य है। लेकिन बदरीनाथ हाईवे पीपलकोटी के भनेरपाणी में अवरुद्ध हो गया, जो कई घंटे बाद खुला। यहां रास्ते पर भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आया था।

विज्ञापन


हाईवे सुबह नौ बजे से बंद था। जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप पड़ गई। वहीं, करीब 300 यात्री रास्ते में फंसे हैं।हाईवे के दोनों ओर फंसे बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे यात्री हाईवे खुलने का इंतजार करे रहे।

Uttarkashi Flood Rescue Operation Live: धराली में लापता लोगों की तलाश में सर्च अभियान जारी, कई टीमें जुटीं

बता दें कि भनेरपाणी भूस्खलन क्षेत्र में बदरीनाथ हाईवे बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। यहां करीब 30 मीटर हिस्से में भूस्खलन हो रहा है। शुक्रवार को भी भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर हाईवे पर आ गए, जिससे यहां वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप पड़ गई है। एनएचआईडीसीएल की जेसीबी और पोकलैंड मशीन से मलबे को हटाया जा रहा है।

विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

कौड़ियाला के पास 16 घंटे से हाईवे बंद

गुरुवार रात हुई भारी बारिश के कारण ऋषिकेश-बदनाथ राजमार्ग पर कौड़ियाला पुल के पास भारी भूस्खलन हो गया, जिसके कारण राजमार्ग पिछले 16 घंटों से बंद है। इस वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं और यात्री भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी  की टीम दो जेसीबी मशीनों की मदद से बड़े-बड़े बोल्डरों को हटाने और तोड़ने में जुटी हुई है, लेकिन सड़क अभी भी पूरी तरह से नहीं खुल पाई है।

यातायात को सुचारू रखने के लिए पुलिस ने श्रीनगर से आने वाले वाहनों को हिंडोलाखल-मलेथा के वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट कर दिया है। मार्ग बंद होने से दूध, अखबार और सब्जियों जैसी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। एनएच लोनिवि के सहायक अभियंता ललित मोहन बेंजवाल का कहना है कि सड़क को पूरी तरह से खोलने का काम तेजी से चल रहा  है उमीद है कि छोटे वहानो के लिये सड़क देर रात तक खुलने की उम्मीद है जबकि बड़े वाहन शनिवार तक यातायात बहाल हो पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें