नई पहल से यात्रियों को सुविधा मिलेगी
बीआरओ की इस नई पहल से तीर्थयात्रा पर आने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। रविवार को पांडुकेश्वर के मुख्य बाजार में आयोजित एक कार्यक्रम में बीआरओ के कमांडर कर्नल अंकुर महाजन ने बताया कि बीआरओ का यह देश में पहला कैफे है।
देश में जहां भी बीआरओ की सड़कें हैं उसके किनारे 75 जगहों पर कैफे खोले जाएंगे। इसकी शुरुआत बदरीनाथ धाम के पास पांडुकेश्वर से की गई है। इस दौरान बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, बीआरओ की मेजर आइना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।