फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे तीन और गौरीकुंड राजमार्ग दो घंटे रहा बंद 

Sat, 29 Jul 2017 03:12 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
badrinath highway
विज्ञापन
ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग घोलतीर के समीप पहाड़ी से भूस्खलन के कारण 3 घंटे बंद रहा। जबकि रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग डोलिया मंदिर के समीप 2 घंटे बंद रहा।
विज्ञापन


प्रात: 9 बजे से दोनों राजमार्ग पर यातायात सुचारू है। दूसरी तरफ लगातार हो रही बरसात से जिले में नौ संपर्क मोटर मार्ग अवरूद्ध हैं, जिस कारण कई दूरस्थ गांवों का जिला व ब्लाक मुख्यालय से संपर्क कटा हुआ है।

शुक्रवार देर रात्रि को हुई बारिश से बदरीनाथ हाईवे घोलतीर के समीप नारायणघाटी में पहाड़ी से भूस्खलन के कारण तड़के बंद हो गया था। बीआरओ द्वारा प्रात: 6 बजे से मशीनों से मलबा साफ कर हाईवे को 9 बजे यातायात के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन


उधर, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे डोलिया मंदिर के समीप देर रात को भारी मलबा आने से बंद हो गया था। एनएच द्वारा शनिवार प्रात: 8.15 बजे मलबा साफ कर यातायात बहाल किया गया। बरसात के कारण दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन व भूधंसाव जोन सक्रिय हो गए हैं, जिससे खतरा बना हुआ है। दूसरी तरफ जनपद में लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, लोनिवि वल्र्ड बैंक सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओं के अधीन 9 संपर्क मोटर मार्ग भी बंद पड़े हैं।

जबकि दर्जनभर से अधिक ग्रामीण सड़कें बरसात से अति संवेदनशील हो गई हैं, जिन पर लोग जान हथेली पर रखकर सफर को मजदूर हैं। धनपुर, रानीगढ़ व बच्छणस्यूं क्षेत्र सहित जखोली के पूर्वी बांगर की सड़कों की स्थिति सबसे खराब है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता इंद्रजीत बोस ने बताया कि उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से बंद संपर्क मार्गो को खोलने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें