फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लामबगड़ में भूस्खलन से बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे, 3900 तीर्थयात्री धाम और रास्ते में फंसे

Sun, 29 Sep 2019 10:03 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

भारी बारिश के कारण शनिवार को लामबगड़ में हुए भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे अवरुद्ध हो गया। इस कारण लगभग 3900 तीर्थयात्री जहां-तहां फंस गए हैं। बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में हुए भूस्खलन ने शनिवार को फिर मुश्किल पैदा कर दी है।

विज्ञापन


दोपहर दो बजे बारिश के दौरान अचानक चट्टान से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर हाईवे पर आ गए। मौके पर तैनात पुलिस के जवानों ने हाईवे के दोनों ओर से यात्रा वाहनों की आवाजाही तत्काल रोक दी। इस दौरान बदरीनाथ से लौट रहे 3000 यात्रियों को धाम में ही रोक लिया गया।

जबकि बदरीनाथ जा रहे 900 तीथयात्रियों को जोशीमठ, गोविंदघाट और पांडुकेशवर में रोक दिया गया। देर शाम तक भी चट्टान से मलबा गिरने के कारण जेसीबी से हाईवे को खोलने का काम भी शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


जोशीमठ के उपजिलाधिकारी अनिल कुमार चन्याल ने बताया कि लामबगड़ में हाईवे अवरुद्ध होने से यात्रियों को रोक लिया गया है। रविवार को सुबह मौसम सामान्य होने पर मलबा हटाकर हाईवे को सुचारु कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

तेज बारिश से दून में बिजली की बत्ती गुल, कई जगह पेड़ गिरे

दोपहर को हवाओं के साथ हुई तेज बारिश से दून की बत्ती गुल हो गई। चकराता रोड, अनारवाला सहित कई स्थानों पर बिजली लाइनों में पेड़ों की टहनियां गिरने से लाइनों में फॉल्ट आ गया। जिसके कारण दून के शहरी और ग्रामीण इलाकों में दोपहर को करीब दो से तीन घंटे तक बिजली गुल रही। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक बारिश बंद होने के बाद सभी जगह फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति सामान्य कर दी गई है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्र के कई इलाकों में रात तक भी आपूर्ति सामान्य नहीं हो पाई थी। 

शनिवार दोपहर को दून में तेज बारिश के साथ ही हवाएं चली। जिससे चकराता रोड, अनारवाला, वसंत विहार, कारगी, ठाकुरपुर, मोहनपुर सहित कई जगह लाइनों में पेड़ की टहनियां गिर गई। टहनियां गिरने के कारण लाइनों में फॉल्ट आ गया।

जिसके चलते  जाखन, हाथीबड़कला, चकराता रोड, वसंत विहार, कारगी, आइएसबीटी, सहारनपुर, ठाकुरपुर, मोहनपुर, शिमलाबाइपास, राजपुर रोड, नेशविला रोड, सुभाष रोड, सचिवालय, सहित शहर के अधिकांश हिस्सों में बिजली गुल हो गई। बारिश बंद होने के बाद ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने फ ॉल्ट ढूढंने शुरू किए और लाइनों से टहनियां हटाकर विद्युत आपूर्ति सूचारू की। ऊर्जा निगम के अधिक्षण अभियंता शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शाम तक सभी क्षेत्रों में आपूर्ति सुचारू कर दी गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें