फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath Highway: बारिश के बाद पहाड़ी से गिरा मलबा, कौड़ियाल से मूल्यगांव तक रास्ता बंद, यात्रियों को रोका

Mon, 10 Jul 2023 10:56 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल

सार

बदरीनाथ हाईवे पर कौड़ियाला, धौलीधार, अटाली गंगा व मूल्यागांव में मलबा व बोल्डर गिरने से बंद हो गया है। यात्रियों से लाउडस्पीकर के माध्यम से सुरक्षित स्थानों पर रुकने की अपील की गई है।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से मलबा व बोल्डर गिरने से हाईवे कौड़ियाला से लेकर मूल्यागांव तक बंद हो गया है। पुलिस ने लाउडस्पीकर से यात्रियों व कांवड़ियों को जगह-जगह सुरक्षित स्थानों पर रुकने की अपील की है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष देवप्रयाग देवराज शर्मा ने बताया कि बदरीनाथ हाईवे पर कौड़ियाला, धौलीधार, अटाली गंगा व मूल्यागांव में मलबा व बोल्डर गिरने से बंद हो गया है। यात्रियों से लाउडस्पीकर के माध्यम से सुरक्षित स्थानों पर रुकने की अपील की गई है। लोनिवि एनएच खंड श्रीनगर के ईई निर्भय सिंह ने बताया कि अटाली गंगा पर मशीनें कार्य कर रही हैं। हाईवे को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन बारिश व मलबा आने से दिक्कतें हो रही हैं। 

बारिश से आफत: ऋषिकेश में सड़कें बनीं तालाब...घुटनों तक भरा पानी, नदियों का जलस्तर भी बढ़ा, तस्वीरें

विज्ञापन

छिनका में एक घंटे बंद रही वाहनों की आवाजाही

बदरीनाथ हाईवे पर छिनका में बार-बार मलबा आने से वाहनों की आवाजाही रुक रही है, जिससे तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय सवारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भी करीब घंटे तक यहां मलबा आने से वाहनों के पहिए थमे रहे। प्रतिदिन जनपद में हो रही बारिश से छिनका में पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा हाईवे पर आ रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि छिनका में पुलिस की निगरानी में वाहनों की आवाजाही करवाई जा रही है। भारी बारिश होने पर यहां वाहनों को एक-एक कर छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

चमोली जनपद में 15 मार्ग अवरुद्ध

भारी बारिश के कारण चमोली जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों को यातायात से जोड़ने वाले 15 संपर्क मार्ग अवरुद्ध पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों को पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। सैंजी लग्गा कुजौं-मेकोट, हापला-गुड़म-नैल, पोखरी-नखोलियाना, सेमी-मासौं, रानो-सिमखोली, लंगासू-ग्वाड़-बणसोली-कांडा-मैखुरा, सेमी पनाई-उत्तरों, खन्ना, कुजासू-पैणी, बूंगीधार-मैहलचौरी-बछुवावाण, थराली-डुंगरी, नारायणबगड़-भगोती-झिंझोड़ी, हाट कल्याणी-बैराधार, घाट-थराली, देवाल-मुंदोली-ताजपुर, परखाल-सिलौड़ी और नंदकेशरी-ग्वालदम सड़क अवरुद्ध पड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें