फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath Highway: कलियासौड़ के पास हादसा...स्कूटी और ट्रक की हुई टक्कर, युवक की मौत

Tue, 21 Jan 2025 09:32 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल

सार

Badrinath Highway Accident: युवक स्कूटी से रुद्रप्रयाग की ओर जा रहा था। इसी दौरान गोवा बीच के पास स्कूटी और ट्रक की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
स्कूटी सवार की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कलियासौड़ से आगे गोवा बीच के पास मंगलवार को स्कूटी और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक को गंभीर चोट आई। पुलिस की मदद से उसे बेस अस्पताल पहुंचा गयाा, जहां  डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

विज्ञापन


कोतवाली निरीक्षक मणि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि घटना करीब दोपहर तीन बजे हुई। घटना में मृतक युवक की पहचान पवन (26), पुत्र आलम सिंह निवासी फलासी, रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। युवक स्कूटी से रुद्रप्रयाग की ओर जा रहा था। इसी दौरान गोवा बीच के पास स्कूटी और ट्रक की टक्कर हो गई। ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। वाहन को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Roorkee: बैंककर्मियों की प्रताड़ना से परेशान किसान ने जहर खाकर दी जान, ऋण वसूली को लेकर किया था दुर्व्यवहार
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पंचनामा भरने और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। कहा पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें