फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ दान चोरी: नोट गिनता दिखा साधु, अब सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी; शीशे की दीवार और मजबूत जाली लगाई

Sun, 26 Jul 2026 09:34 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)

सार

Badrinath Donation Fraud: गणना कक्ष में मंदिर परिसर की ओर शीशे की दीवार बनाई गई है, जबकि ऊपरी हिस्से में करीब तीन फीट ऊंची मजबूत जाली लगाई गई है।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम में चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ धाम में चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण के बाद चढ़ावा गणना व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने गणना कक्ष में व्यापक बदलाव किए हैं।

विज्ञापन


गणना कक्ष में मंदिर परिसर की ओर शीशे की दीवार बनाई गई है, जबकि ऊपरी हिस्से में करीब तीन फीट ऊंची मजबूत जाली लगाई गई है। पूरे कक्ष में पांच सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे चढ़ावे की गणना के दौरान होने वाली हर गतिविधि की निगरानी और रिकॉर्डिंग सुनिश्चित हो सके।

Badrinath Temple:  चढ़ावा हेराफेरी के आरोपियों की संपत्ति खंगालेगी पुलिस, गणना कक्ष में बढ़ाई गई सुरक्षा
विज्ञापन


उधर, पुलिस की ओर से गठित जांच समिति चढ़ावे से जुड़े अभिलेखों का विशेषज्ञों से परीक्षण करा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शासन के निर्देश पर मंडलायुक्त की अध्यक्षता में गठित जांच समिति भी समानांतर रूप से मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया जा रहा है और संदिग्ध गतिविधियों वाले कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

गणना कक्ष में दिखा साधु, पुलिस कर रही तलाश

बदरीनाथ मंदिर परिसर में साफ-सफाई और अन्य छोटे-मोटे कार्य करने वाला एक साधु चढ़ावा गणना के दौरान अक्सर गणना कक्ष में मौजूद रहता था। सीसीटीवी फुटेज में भी वह नोट गिनते हुए दिखाई दिया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए साधु को बुलाया था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह बदरीनाथ धाम में नहीं दिख रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और उससे पूछताछ के बाद ही मामले के कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं पर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें