फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाइवे पर चट्टान से टकराया वाहन, 10 घायल

Sun, 11 May 2014 10:58 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की सुबह बदरीनाथ से लौट रहे यात्रियों को लेकर आ रहा टेंपो चट्टान से टकरा गया। इस दुर्घटना में 10 लोगों के घायल होने की खबर है।
विज्ञापन


बताया गया कि रविवार की सुबह 8:15 पर यह टेंपो विष्णुप्रयाग के पास त्रिवाल चट्टान से टकरा गया। जिसमें सवार 10 लोगों के घायल होने की सूचना है।

घायलों को सीएचसी जोशीमठ में एडमिट किया गया है।

बारिश हुई तो यात्रा में पड़ेगा व्यवधान

पांडुकेश्वर से बदरीनाथ पहुंचने के लिए करीब 35 किलोमीटर तक मार्ग खराब हालत में है।

वाहन हिचकोले खा रहे हैं, ऐसे में एक घंटे का सफर तीन घंटे में तय हो रहा है। सोनप्रयाग से केदारनाथ जाने वाला पैदल मार्ग ऊबड़ खाबड़ है, जिससे तीर्थयात्री केदारनाथ धाम जाने में कतरा रहे हैं।

कई यात्री रास्ते में पड़ने वाले त्रिजुगीनारायण के दर्शन कर लौट रहे हैं। बरसात से पहले मार्ग की हालत में सुधार नहीं हुआ तो दो धामों की यात्रा में व्यवधान पड़ सकता है।

यह कहना है तीर्थनगरी के चालक संजीव गुप्ता का, जो चार मई को एक ट्रैवल एजेंसी की ईको कार से गुजरात के पांच तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ और केदारनाथ के दर्शन के लिए ले गए थे।

छह मई को यात्रा से वापस लौटे। गुप्ता ने बदरीनाथ और केदारनाथ तक पहुंचने वाले मार्गों की हालत बयां की। बताया कि बरसात से पहले मार्गों को दुरुस्त नहीं किया तो यात्रा रुक सकती है।

ट्रैकर, सूमो यूनियन के चालक राजकुमार भी तीर्थयात्रियों को चारधाम की यात्रा कराकर छह मई को तीर्थनगरी पहुंचे और उन्होंने भी यात्रा मार्ग के हालात पर यही कहा।

गंगोत्री और यमुनोत्री में सब ठीक

बताया कि पहले सोनप्रयाग से गौरीकुंड छह किलोमीटर तक वाहन जाते थे, लेकिन बीते वर्ष आपदा से मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुका है। यहां से पैदल ही केदारनाथ तक पहुंचा जा सकता है।

पहले 14 किलोमीटर पैदल था, अब 20 किलोमीटर हो गया और खड़ी चढ़ाई है। पैदल मार्ग की हालत देख तीर्थयात्री केदारनाथ जाने में डर रहे हैं।

यात्रा से लौटे चालकों ने बताया कि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में सब कुछ ठीक है। यहां वाहन से यात्रा सुगम हो रही है। इक्का दुक्का स्थानों पर गड्ढे हैं, जिन्हें दुरुस्त करने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

बदरी धाम पहुंचे कुल 16,122 यात्री

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के छह दिनों के भीतर 16 हजार 122 तीर्थयात्री बदरीनाथ के दर्शनों को पहुंचे हैं।

बीते वर्ष की तुलना में तीर्थयात्रियों की यह संख्या कई गुना कम है। पिछले वर्ष छह दिनों में धाम पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 85,423 थी।

इस बार धाम के कपाट खुलने के दिन धाम में करीब पांच हजार तीर्थयात्री पहुंचे थे। जबकि बीते वर्ष कपाट खुलने के दिन ही 15,746 तीर्थयात्री धाम में अखंड ज्योति के दर्शन को पहुंचे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें