फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम: आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद

Thu, 16 Nov 2017 07:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम में स्थित आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट बृहस्पतिवार को भगवान बदरीनाथ को भोग लगाने के बाद विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस दौरान माणा और बामणी गांव के ग्रामीणों के साथ ही तीर्थयात्रियों ने भी आदि केदारेश्वर मंदिर में इस वर्ष की अंतिम पूजा में भाग लिया।
विज्ञापन


बदरीनाथ की धार्मिक परंपरा के अनुसार सुबह पांच बजे भगवान बदरीनाथ की महा अभिषेक पूजा शुरू हुई। इसके साथ ही आदि केदारेश्वर मंदिर में भी पूजा-अर्चना हुई। बदरीनाथ को भोग लगने के बाद दोपहर में धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल सहित बदरीनाथ के वेदपाठियों ने केदारेश्वर भगवान की अन्नकूट पूजा संपन्न की। इसके बाद अपराह्न दो बजे विधि विधान और पूजा-अर्चना के साथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें