फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान कुबेर की अगवानी में पांडुकेश्वर डोली पहुंची बदरीनाथ, सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद

Sun, 29 Apr 2018 01:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
badrinath dham - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भगवान कुबेर जी की अगवानी में पांडुकेश्वर से डोली यात्रा बदरीनाथ पहुंची। इसके साथ भगवान उद्धव जी और शंकराचार्य जी की गद्दी के साथ मुख्य रावल भी रविवार को बदरीनाथ पहुंच गए।

विज्ञापन


रविवार को सैकड़ों की संख्या में भक्त डोली यात्रा के साथ धाम पहुंचे। डोली यात्रा बामणी गांव में लीला ढुङ्ग से होते हुए बद्रीनाथ मंदिर पहुंची। भगवान कुबेर रविवार को बामणी गांव में नंदा देवी मंदिर में विश्राम करेंगे। वहीं उद्धवजी की डोली रावल के निवास में विश्राम करेगी।

कल यानी सोमवार को प्रातः भगवान कुबेर और उद्धव जी मंदिर में प्रवेश करेंगे। इनके साथ बामणी पांडुकेश्वर के हक हकूदार और ग्रामीण मंदिर में प्रवेश करेंगे। बदरीनाथ मंदिर के धर्माधिकारी भुवन चंद उनियाल ने बताया कि कल कपाट खुलने के साथ ही अगले छह माह तक भगवान की पूजा का अधिकार मनुष्यों को प्राप्त हो जाएगा और सोमवार को प्रातः भगवान के कपाट आम लोगों के लिए खोल दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें