फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभ मुहूर्त में शीतकाल के लिए बंद हुए बद्रीनाथ धाम के कपाट, दर्शन के लिए पहुंचे 5237 श्रद्धालु

Tue, 20 Nov 2018 07:58 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
badrinath - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बद्रीनाथ धाम के कपाट आज अपराह्न तीन बजकर 21 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस मौके पर धाम में 5237 तीर्थयात्री और स्थानीय श्रद्धालु मौजूद थे।

विज्ञापन


बद्रीनाथ के कपाट आज श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ दिनभर खुले रहे। बद्रीनाथ मंदिर को करीब बीस क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया था। इससे पहले सोमवार को धाम में रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ने माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


इससे पहले बाबा राम देव धाम में भगवान के बद्रीनाथ के दर्शन करने पहुंचे। 

कब क्या हुआ
सुबह 5 .00 बजे - बद्रीनाथ जी का अभिषेक और फूलों से श्रृंगार। 
सुबह 6.00 बजे - बद्रीनाथ जी की पूजा शुरू हुई।
सुबह 6.30 बजे - आम श्रद्धालुओं ने किए बद्रीनाथ के दर्शन। 
सुबह 10.00 बजे - धर्माधिकारी व वेदपाठियों की ओर से स्वस्ति वाचन।  
अपराह्न 2.30 बजे- मुख्य पुजारी रावल स्त्री वेश धारण कर मां लक्ष्मी को गर्भगृह में रखा।
अपराह्न 03 बजे - बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हुई।  
अपराह्न 3.21 बजे- बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें