फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी मामला: बीकेटीसी के आरोपी प्रमोद नौटियाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

Mon, 13 Jul 2026 08:10 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)

सार

बदरीनाथ धाम के चढ़ावे में कथित चोरी के मामले में पुलिस ने प्रमोद नौटियाल को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच अभी जारी है। 
विज्ञापन
आरोपी प्रमोद नौटियाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायालय, गोपेश्वर ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया।

विज्ञापन


आरोपी को सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एवं प्रभारी न्यायिक मजिस्ट्रेट, जोशीमठ हीना कौसर की अदालत में पेश किया गया। पुलिस की जांच टीम ने न्यायालय से कस्टडी रिमांड मांगी थी, लेकिन न्यायालय में मामले से संबंधित विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया है। इससे पूर्व पुलिस टीम की ओर से आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर बदरीनाथ कोतवाली लाया गया।

यहांं सीसीटीवी फुटेज में सामने आए अन्य कर्मचारियों से आरोपी कर्मचारी का आमना-सामना करवाया गया। जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और आरोपी के बयान दर्ज करवाए।
विज्ञापन


बदरीनाथ चढ़ावा प्रकरण: पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज; 25 जून को भी नोटों की गड्डी ले जाते दिखा आरोपी नौटियाल

आरोपी कर्मचारी ने आरोपों को बताया निराधार

आरोपी बीकेटीसी कर्मचारी के पास से पुलिस टीम को शालिग्राम की एक मूर्ति और लेपटॉप मिला है। बताया जा रहा है कि लेपटॉप मंदिर समिति की ओर से उसे मिला था, जिसे बदरीनाथ थाने में जमा कर दिया गया है। इधर, पुलिस टीम की पूछताछ में आरोपी कर्मचारी ने उस पर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है।  
विज्ञापन

ये है मामला

बता दें कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के प्रभारी मंदिर अधिकारी युद्धवीर पुष्पवान ने आठ जुलाई को कोतवाली बदरीनाथ में तहरीर दी थी। इसमें बताया गया था कि दो जुलाई को बदरीनाथ मंदिर में थाली भेंट की गणना के दौरान वित्तीय अनियमितता की सूचना मिली थी। इसके बाद मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के आदेश पर बीकेटीसी की आंतरिक जांच समिति गठित की गई। प्राथमिक जांच में प्रथम दृष्टया मंदिर समिति के कर्मचारी प्रमोद नौटियाल पर थाली भेंट गणना स्थल से नोटों की गड्डी व अन्य भेंट सामग्री को निजी हित में ले जाने का आरोप सामने आया।

तहरीर के आधार पर कोतवाली बदरीनाथ में आरोपी के खिलाफ चोरी व आपराधिक विश्वासघात के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विवेचना के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की गई। पुलिस के मुताबिक, विवेचना के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और आरोपी कर्मचारी व अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए गए। दो जुलाई को थाली भेंट गणना कक्ष की सीसीटीवी फुटेज की जांच में आरोपी प्रमोद नौटियाल कई बार धनराशि और भेंट सामग्री को मोबाइल फोन के नीचे छिपाकर तथा जेब में रखकर बाहर ले जाते हुए दिखाई दिया। आरोपी अलग-अलग समय पर रकम, सोने-चांदी के सिक्कों के पैकेट, शालिग्राम शिला और केसर का पैकेट गणना कक्ष से ले गया।

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य दस्तावेजों के आधार पर आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस टीम ने 12 जुलाई की रात करीब 10 बजे प्रमोद नौटियाल को उसके देहरादून स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपी को बदरीनाथ कोतवाली में ले जाया गया। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे जिला न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें