फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath Dham: 66 हजार पहुंची बदरी विशाल के दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या, धाम में कारोबारी भी उत्साहित

Thu, 08 May 2025 01:40 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ (चमोली)।

सार

बदरीनाथ धाम पहुंचने वाला यात्रियों का उत्साह दिखाई दे रहा है। बुधवार को धाम में 16804 श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। धाम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 66498 पहुंच गई है। श्रद्धालुओं के बड़ी तादात में पहुंचने से धाम में कारोबार करने वाले भी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ मंदिर के दर्शनों के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा चार दिन में ही 50 हजार पार कर गया। हर दिन 10 हजार से अधिक श्रद्धालु भगवान बदरीविशाल के दर्शन करने यहां पहुंच रहे हैं। जिससे धाम में अच्छी खासी रौनक बनी हुई है।

बदरीनाथ धाम में सुबह से ही यात्रियों की लाइन लग रही है। बुधवार को धाम में 16804 श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। धाम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 66498 पहुंच गई है। श्रद्धालुओं के बड़ी तादात में पहुंचने से धाम में कारोबार करने वाले भी उत्साहित हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Helicopter Crash: उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त; दर्दनाक हादसे में पायलट समेत छह यात्रियों की मौत
विज्ञापन


बुधवार को धाम में दोपहर बाद बारिश होने से ठंड भी बढ़ गई, लेकिन श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। यदि यात्रा की रफ्तार ऐसे ही बनी रही तो जल्दी यह आंकड़ा एक लाख के पास पहुंच जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें