फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: बदरीनाथ में बना आस्था का कीर्तिमान, टूटे रिकॉर्ड, धाम में पहली बार पहुंचे 17 लाख से अधिक श्रद्धालु

Wed, 23 Sep 2026 09:26 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

बदरीनाथ धाम की यात्रा ने इस बार श्रद्धा और संख्या, दोनों के लिहाज से नया इतिहास रच दिया है। यात्रा सीजन खत्म होने से पहले ही धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पुराने सभी आंकड़ों को पीछे छोड़ चुकी है।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ धाम की यात्रा ने इस बार श्रद्धा और संख्या, दोनों के लिहाज से नया इतिहास रच दिया है। यात्रा सीजन खत्म होने से पहले ही धाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पुराने सभी आंकड़ों को पीछे छोड़ चुकी है। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के बाद अब बदरीनाथ धाम में दर्शनार्थियों की संख्या ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। धाम के यात्रा इतिहास में यहां पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या 17 लाख 79 हजार 805 पहुंच चुकी है। जबकि धाम के कपाट बंद होने में अभी डेढ़ से पौने दो महीने का समय शेष है।

23 अप्रैल को शुरू हुई बदरीनाथ यात्रा 22 सितंबर को 153 दिनों में ही आस्था का नया रिकॉर्ड बना चुकी है। पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, उत्तराखंड स्थापना वर्ष 2000 में धाम में कुल छह लाख 95 हजार 332, वर्ष 2007 में सात लाख 68 हजार 107 पहुंच, वर्ष 2008 और 2010 में 10 लाख पार हुई, 2014 में एक लाख 59 हजार 575 श्रद्धालु पहुंचे।

मंगलवार को 6,685 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

विज्ञापन

वर्ष 2018 और 2019 में क्रमश: 10,48,051 और 12,44,993 श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे। कोरोना संक्रमण के चलते यह आंकड़ा डेढ़ से दो लाख के बीच सिमट गया। वर्ष 2020 में मात्र 1,55,055 और 2021 में 1,99,409 तीर्थयात्री दर्शन को पहुंचे। 2022 से भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2022 में 17,63,578, 2023 में 17,80,429, 2024 में 17,74, 264 और 2026 में सर्वाधिक 17,78,298 श्रद्धालु भगवान दर्शन को पहुंचे। अब मौसम सुधरने के साथ ही यहां हर रोज यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। मंगलवार को 6,685 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

ये भी पढे़ं...देहरादून:  महंगे शौक के लिए बने ड्रग पैडलर, छह छात्र गिरफ्तार, पुलिस का दावा-दिल्ली के सिद्धू गैंग से हैं जुड़े

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में दर्शनार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए धामों और पड़ावों में यात्री सुविधाओं पर खास फोकस किया गया है। स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में धाम को उसके धार्मिक एवं पौराणिक महत्व के अनुरूप भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने की दिशा में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें