फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath Dham: लगातार बारिश से उफान पर बह रही अलकनंदा, जलमग्न हुए घाट, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील

Mon, 21 Jul 2025 07:20 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ (चमोली)

सार

Uttarakhand Weather News: बारिश से अलकनंदा का जलस्तर बढ़ गया है। बह्मकपाल, गांधी घाट और बामणी गांव के नीचे अलकनंदा उफान पर बह रही है।
विज्ञापन
अलकनंदा नदी उफान पर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उच्च हिमालय क्षेत्रों में रविवार देर रात से हो रही तेज बारिश से अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। ब्रह्मकपाल के समीप गांधीघाट पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। अलकनंदा के उफान पर आने से बदरीनाथ पुलिस, एसडीआरएफ और फायर की टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

विज्ञापन


बदरीनाथ धाम में सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे बारिश थमी। बारिश से अलकनंदा का जलस्तर बढ़ गया। बह्मकपाल, गांधी घाट और बामणी गांव के नीचे अलकनंदा उफान पर बह रही है।

Badrinath Highway: तेज बारिश से उफान पर आया कंचन नाला, पांच घंटे बंद रहा हाईवे, फंसे रहे 1500 यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन


बदरीनाथ के थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से अलकनंदा का जलस्तर बढ़ रहा है। पुलिस, एसडीआरएफ और फायर की टीम को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। तीर्थयात्रियों को भी नदी किनारे न जाने की सलाह दी जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें