600 साल बाद बदरीनाथ धाम का छत्र बदल दिया गया। बुधवार को मंदिर के गर्भगृह में यह छत्र स्थापित किया गया।
लुधियाना के सूद परिवार की ओर से शाम बुधवार को शाम 5 बजे चार किलो सोने से निर्मित रत्न जड़ित छत्र पूजा अर्चना के साथ चढ़ाया गया। इस दौरान हरियाणा और दिल्ली के 300 से अधिक तीर्थयात्री धाम में मौजूद रहे। बुधवार को सुबह 10 बजे हैलीकॉप्टर से छत्र बदरीनाथ धाम में लाया गया।
लुधियाना के सूद परिवार को बदरीनाथ धाम में छत्र की सेवा का मौका मिला है। छत्र मुंबई में तैयार कराया जा गया है। बदरी केदार मंदिर समिति के एडवाइजर और मुक्त परिवार के ज्ञानेश्वर सूद ने बताया कि यह छत्र 4 किलो सोने का बना है। साथ ही छत्र हीरे व रत्नों से जड़ित है। इसका डिजाइन उन्होंने खुद तैयार किया है।