फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath: धाम में 12 साधु-संतों को मिली निवास की अनुमति, 19 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए थे कपाट

Sun, 27 Nov 2022 03:02 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)

सार

जोशीमठ तहसील प्रशासन को 33 साधु-संतों ने धाम में तपस्या करने के लिए आवेदन किया था। इनमें से 12 साधु-संतों की मेडिकल व आवेदन की रिपोर्ट सही पाए जाने पर धाम में रहने की अनुमति दी गई है। धाम के कपाट 19 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए थे।
 
विज्ञापन
बदरीनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोशीमठ तहसील प्रशासन ने अभी तक 12 साधु-संतों को शीतकाल में बदरीनाथ धाम में निवास करने की अनुमति दी है। इस दौरा साधु-संत धाम में तपस्या करते हैं। प्रशासन की अनुमति के बाद ही साधुओं को धाम में रहने की अनुमति दी जाती है।

विज्ञापन


इस बार बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए थे। जोशीमठ तहसील प्रशासन को 33 साधु-संतों ने धाम में तपस्या करने के लिए आवेदन किया था। इनमें से 12 साधु-संतों की मेडिकल व आवेदन की रिपोर्ट सही पाए जाने पर धाम में रहने की अनुमति दी गई है।

ये भी पढ़ें...पलटवार: 'दाढ़ी रखने से कोई गुरु रविंद्रनाथ टैगोर नहीं बन जाता' सीएम धामी के बयान पर अब हरीश रावत ने दिया जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


जोशीमठ की एसडीएम कुमकुम जोशी ने बताया कि मेडिकल और अन्य दस्तावेजों की गहनता से जांच के उपरांत अभी तक 12 साधु संतों को धाम में रहने की अनुमति दी गई है। अन्य आवदेनों की भी जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें