फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बदरी-केदारनाथ सेवा ट्रस्ट ने कराया 15 निर्धन कन्याओं का विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
- वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ सामूहिक विवाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


सेलाकुई। श्रीबदरी-केदारनाथ सेवा ट्रस्ट की ओर से सेलाकुई दुर्गा प्रांगण में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्यक्रम में 15 निर्धन कन्याओं का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया।
विज्ञापन

इस दौरान पांडाल में वरमाला और सात फेरों की सभी रस्में पूरे विधि-विधान से संपन्न कराई गईं। समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखमय वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। अतिथियों ने कहा निर्धन कन्याओं के विवाह जैसे सेवा कार्य समाज में एक सशक्त संदेश देते हैं और इससे समाज में आपसी सहयोग व सहानुभूति की भावना को बल मिलता है। ट्रस्ट की संरक्षक सरिता गौड ने कहा कन्याओं के विवाह में योगदान देना सबसे बड़ा पुण्य है, जिससे सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने के साथ आत्मिक संतोष भी प्राप्त होता है। इस अवसर पर पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, जिला पंचायत सदस्य खुशबू गुरुंग, ट्रस्ट अध्यक्ष दुष्यंत बडोला, मोहनी जोशी, बुड्डी के ग्राम प्रधान तज्जमुल हुसैन, बीना पोखरियाल, संपति नेगी, राजेश्वरी, पूजा नौटियाल, भगत बहादुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें