फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से सरकारी अस्पताल में इलाज हुआ महंगा, पर्चे से लेकर जांचों तक के लिए चुकाने होंगे इतने रुपये

Tue, 01 Jan 2019 08:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं को बढ़ाने पर सरकार का कोई रुख हो या न हो, लेकिन आज से इलाज की समस्त सुविधाएं दस प्रतिशत महंगी जरूर हो गई हैं। सरकार के शासनादेश के मुताबिक सुविधाओं में नई वृद्धि के साथ पर्चा 23 रुपये का तो अल्ट्रासाउंड 428 रुपये, एक्स-रे 165 रुपये, भर्ती शुल्क 118, ईसीजी 236 रुपये महंगी हो जाएंगी। वहीं पैथोलॉजी की जांच पर तो महंगाई का बड़ा झटका लगेगा।

विज्ञापन


प्रदेश के शासनादेश के मुताबिक कई साल से हर साल एक जनवरी से सरकारी इलाज की समस्त सुविधाएं दस प्रतिशत महंगी हो जाती है। नियम के अनुसार अब नए साल से पुरानी सुविधाओं के बदले में लिए जाने वाली कीमत बढ़ाने को सरकारी अस्पतालों में तैयारी पुरी हो हो चुकी है। अब बढ़ी कीमत लगभग प्राइवेट अस्पताल और लैब के बराबर पहुंच गई है।

नियम के अनुसार समस्त सरकारी अस्पतालों में एक जनवरी से पर्चा 21 के बजाय 23 रुपये का हो जाएगा। अल्ट्रासाउंड 428 से 471 रुपये का हो जाएगा। इसी तरह अन्य जांचें भी महंगी हो जाएगी। बड़ा सवाल यह है कि प्रत्येक साल इलाज तो महंगा कर दिया जाता है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर सरकार और प्रशासन चुप है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

पिछले वर्ष की तुलना में जांचों के बढे़ रेट

सुविधा    पहले रेट    नए रेट
पर्चा    21    23
अल्ट्रासाउंड    428    471
एक्स-रे    150    165
ईसीजी    215    236
भर्ती शुल्क    108    118
एमएलपीसी    215    236
एलएफटी    321    353
सीबीसी    173    190
ब्लड शुगर    42    46
यूरीन    42    46
हीमोग्लोबिन    13    14
टाइफाइड    58    64
पीलिया    58    64
कीडनी    126    137
बैड जनरल    42    46
बैड प्राइवेट    322    354

शासनादेश के मुताबिक एक जनवरी यानी आज से सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं की बदले में लिए जाने वाले शुल्क में दस प्रतिशत की वृद्घि हो जाएगी। साफ्टवेयर में नया डाटा फीड करा दिया गया है। आज से बढ़े शुल्क के अनुसार फीस ली जाएगी।
डा. राजकुमार, प्रमुख अधीक्षक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें