फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्द्धकुंभ में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भटक रहे श्रद्धालु

Wed, 03 Feb 2016 03:59 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुनिकीरेती
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार में अर्द्धकुंभ मेला शुरू हुए एक महीना बीत चुका है। लेकिन अभी तक तीर्थ क्षेत्र लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम में श्रद्धालुओं के लिए मेला प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं जुटाई जा सकी हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र में गंगा स्नान, तीर्थ दर्शन और भ्रमण के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। महीनों से चिकित्साधिकारी की तैनाती नहीं होने से लक्ष्मणझूला स्थित स्टेट एलोपैथिक डिस्पेंसरी से भी लोगों को राहत नहीं मिल रही।

तीर्थ क्षेत्र लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम में इन दिनों अर्द्धकुंभ मेले में रोजाना काफी संख्या में श्रद्धालु जुट रहे हैं। लेकिन मेला शुरू होने के महीने भर बाद भी मेला स्वास्थ्य सेवाओं का पता नहीं है। लाखों यात्रियों की आमद वाले महत्वपूूर्ण मेले से पहली बार स्वास्थ्य विभाग नदारद है। क्षेत्र में औपचारिक बनी लक्ष्मणझूला स्टेट एलोपैथिक डिस्पेंसरी में बीते छह महीने से चिकित्सक की नियुक्ति नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


लिहाजा आपात स्थिति में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक एसपीएस राजकीय चिकित्सालय, निजी अस्पतालों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। इसके बावजूद मेला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में उदासीन बना बैठा है।

लक्ष्मणझूला एसएडी में अगले दो-तीन दिनों में चिकित्सक की नियुक्ति की जा रही है। ताकि श्रद्धालुओं को मेला काल मेें स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
- मनीष अग्रवाल, सीएमओ पौड़ी

मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो मेला स्वास्थ्य अधिकारी से इस बाबत बातचीत कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
- अवधेश कुमार, अपर मेलाधिकारी

15 फरवरी तक निपटा लें अर्द्धकुंभ के कार्य
अर्द्धकुंभ में स्वीकृत विकास कार्यों की प्रगति के लिए जोनल मजिस्ट्रेट ने विभागीय समीक्षा की। आधे अधूरे कार्य पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सभी कार्य 15 फरवरी तक अनिवार्य रूप से पूरे करने के निर्देश दिए। इस दौरान आठ फरवरी को दूसरे स्नान के लिए सुरक्षा इंतजामों पर भी चर्चा हुई।

मंगलवार शाम तहसील में पौड़ी, टिहरी, दून के अर्द्धकुंभ मेला जोनल मजिस्ट्रेट प्रताप शाह ने जलसंस्थान, सिंचाई विभाग, ऊर्जा निगम, पीडब्लूडी, नगर पालिका, नगर पंचायत और अन्य कार्यदायी संस्था के अधिकारियों की बैठक ली। अर्द्धकुंभ में स्वीकृत स्थायी और अस्थायी प्रकृति के कार्य कितने पूरे हुए, इसकी समीक्षा की। उन्होंने कुंभ मेला क्षेत्र ऋषिकेश में सफाई उपकरणों की व्यवस्था नहीं होने और अधूरे सड़क निर्माण पर नाराजगी जताई। कार्यदायी संस्था को सभी कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश दिए।

जोनल मजिस्ट्रेट शाह ने बताया कि आठ फरवरी को दूसरा शाही स्नान है। इसके लिए सुरक्षा इंतजाम कड़े किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों को व्यवस्था चाक चौबंद रखने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि अर्द्धकुंभ में स्वीकृत सड़क, बिजली, पेयजल के 75 प्रतिशत कार्य पूरे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें