फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बदहाल डाकपत्थर रोड की मरम्मत की दरकार, सीएम से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
डाकपत्थर रोड बदहाल स्थिति में है। इस कारण लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। न्यू हिंदू समाज संगठन ने सीएम से सड़क की मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन




संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुशील कुक्की ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर की शिकायत में बताया कि डाकपत्थर तिराहा से लेकर पुल नंबर एक तक करीब एक किमी सड़क जर्जर स्थिति में है। कई साल से सड़क का डामरीकरण नहीं हुआ है। इस कारण जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इस समस्या को लेकर कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन विभाग सुध लेने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि सड़क से रोजाना सैकड़ों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। सड़क परियोजना क्षेत्र डाकपत्थर के साथ ही ग्राम पंचायत नवाबगढ़ को मुख्य बाजार से जोड़ती है।

ग्राम पंचायत नवाबगढ़ के प्रधान प्रतिनिधि जाबिर मलिक का कहना है कि बरसात खत्म होने के बाद विभागीय अधिकारियों ने सड़क की मरम्मत की बात कही थी, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे सिंचाई विभाग की गूल भी क्षतिग्रस्त है। जिसका पानी अक्सर सड़क पर आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन





सड़क पर एक-दो दिन में पैच वर्क का काम शुरू कर दिया जाएगा। डामरीकरण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है।



- प्रदीप सैनी, सहायक अभियंता, लोनिवि निर्माण खंड देहरादून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें