फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी परिसर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल

विज्ञापन
मंडी परिसर में बिखरी पड़ी गंदगी। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
जगह-जगह गंदगी का अंबार, यहां-वहां घूमते मवेशी, पानी से लबालब भरी सड़कों के किनारे सड़ रही सब्जियां। कुछ ऐसा ही हाल इन दिनों पछवादून की सबसे बड़ी विकासनगर मंडी का है। सफाई और पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से करीब दो माह से सड़क किनारे पानी जमा हुआ है। इससे मक्खी और मच्छर पनपने लगे हैं। इससे बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी गजेंद्र सिंह, बालक राम, पिंटू चौहान, नवीन बंसल आदि का कहना है कि रोजाना उक्त सड़क से कई लोग गुजरते हैं। सड़कों के किनारे व्यापारियों द्वारा डाली गई सब्जियां सड़ कर दुर्गंध मारने लगी हैं। ऐसे में लोगों को मुंह पर कपड़ा रखकर निकलना पड़ता है। बारिश होने पर पूरी मंडी कीचड़ में तब्दील हो जाती है। दुर्गंध के कारण जहां-तहां मक्खियां भिनभिनाती रहती हैं। आरोप लगाया कि मंडी परिषद काश्तकारों से सुविधा के नाम पर मोटा शुल्क तो लेती है, लेकिन सुविधाएं नहीं देती। मंडी परिसर में कभी-कभार ही सफाई कराई जाती है। इसका खामियाजा आम जनता को उठाना पड़ता है।
मंडी परिषद की सड़कों का भी बुरा हाल है। इस कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को भी खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कहा इन दिनों डेंगू, मलेरिया, डायरिया जैसी बीमारियां फैल रही हैं, इसके बावजूद मंडी परिषद सफाई की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

----
सड़कों के किनारे जमा होने वाले पानी के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। रोजाना शाम को मंडी परिसर की सफाई कराई जाती है। इसके बाद भी यदि शिकायतें हैं तो उन्हें दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

- बीआर कालाकोटी, सचिव मंडी विकासनगर

मंडी परिसर में सड़क किनारे जमा पानी।- फोटो : VIKAS NAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें