पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की एक पोस्ट से सोशल मीडिया पर हंगामा मचा है। इस पोस्ट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अपने आलोचकों के सीधे निशाने पर आ गए। उनकी पोस्ट पर भद्दे कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई।
दरअसल सुबह उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट अपलोड की। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा ‘हमारे कुछ दोस्तों ने एक राजनेता को ‘फेंकू’ कहा, फिर कुछ लोगों ने उन्हें ‘गप्पी भाई’ कहा। ऐसे व्यक्ति के लिए सबसे उपयुक्त पहाड़ी नाम ‘फसक्या’।
पहचाने ये राजनेता है कौन?’ ये पोस्ट वायरल होते ही हरीश रावत की फेसबुक वॉल पर प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई। शाम सात बजे तक उनकी पोस्ट पर 950 लोगों ने उनकी पोस्ट को लाइक-अनलाइ किया।370 लोगों ने कमेंट किए।
23 लोग इस पोस्ट को शेयर कर चुके थे। सोशल मीडिया पर खासे सक्रिय नजर आ रहे पूर्व मुख्यमंत्री की ये पोस्ट पर यह प्रतिक्रिया इंटरनेट की भाषा में ट्रोल मानी जा रही है। यानी ऐसी पोस्ट जिससे नाराज होकर भद्दी प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सी आ जाती है। ज्यादातर प्रतिक्रियाएं पोस्ट के विरोध में दर्ज हुई हैं। जानकारी के लिए बता दें कि उत्तराखंड में फसक्या का अर्थ गप्पेबाज है।