फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरीश रावत की ‘फसक्या’ पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर मचा बवाल, मिले ऐसे कमेंट्स

Tue, 24 Oct 2017 08:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की एक पोस्ट से सोशल मीडिया पर हंगामा मचा है। इस पोस्ट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अपने आलोचकों के सीधे निशाने पर आ गए। उनकी पोस्ट पर भद्दे कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई।
विज्ञापन


दरअसल सुबह उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट अपलोड की। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा ‘हमारे कुछ दोस्तों ने एक राजनेता को ‘फेंकू’ कहा, फिर कुछ लोगों ने उन्हें ‘गप्पी भाई’ कहा। ऐसे व्यक्ति के लिए सबसे उपयुक्त पहाड़ी नाम ‘फसक्या’।

पहचाने ये राजनेता है कौन?’  ये पोस्ट वायरल होते ही हरीश रावत की फेसबुक वॉल पर प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई। शाम सात बजे तक उनकी पोस्ट पर 950 लोगों ने उनकी पोस्ट को लाइक-अनलाइ किया।370 लोगों ने कमेंट किए।
विज्ञापन


23 लोग इस पोस्ट को शेयर कर चुके थे। सोशल मीडिया पर खासे सक्रिय नजर आ रहे पूर्व मुख्यमंत्री की ये पोस्ट पर यह प्रतिक्रिया इंटरनेट की भाषा में ट्रोल मानी जा रही है। यानी ऐसी पोस्ट जिससे नाराज होकर भद्दी प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सी आ जाती है। ज्यादातर प्रतिक्रियाएं पोस्ट के विरोध में दर्ज हुई हैं। जानकारी के लिए बता दें कि उत्तराखंड में फसक्या का अर्थ गप्पेबाज है।
विज्ञापन

फेसबुक पर प्रतिक्रियाओं की बानगी कुछ यूं थी...

1. ‘हरीश जी आप हमारे पहाड़ों के सम्मान हैं, आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी, आपने भी बहुत दर्द दिया अपनो को। - बॉबी रावत

2. ‘अंध भक्तों को ऐसी मिर्ची लगी है कि फायर ब्रिगेड भी नहीं बुझा पा रही है।’- मनीष कर्णवाल

3. जरा बताएं तो वो घोषणा मंत्री कौन था, जो दो-दो विधानसभा से चुनाव हारा ... तेरा ही सहारा की कहावत के चरितार्थ करने में लगा है।- अनिल मोहन सेमवाल

4. ‘रावत जी शायद भांग की खेती के साथ भांग भी फूंकने लगे हो, या  ... कर सकता है।’- प्रदीप सिंह लिंगवाल

5. जो लोग हरीश रावत जी पर टीकाटिप्पणी कर रहे हैं, उन्हें कहना चाहती हूं कि रावत जी उत्तराखंड के सीएम रह चुके हैं, आप भी सीएम बनके दिखा दीजिए।- मंजू सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें