फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल की खिड़की से पचास फीट नीचे गिरा आठ साल का बच्चा, यह बना मौत का कारण

Mon, 02 Jul 2018 10:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
death - फोटो : file photo
विज्ञापन

मालरोड स्थित एक होटल के कमरे की खिड़की से गिरकर आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने होटल के कमरे को अपने कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि होटल के कमरे की खिड़कियों में अंदर शीश और बाहर जाली लगी हुई है। पुलिस के अनुसार सभी खिड़कियों की जाली फटी हुई मिली। खिड़की के बहार सुरक्षा की दृष्टि से रेलिंग भी नहीं लगाई गई थी, जोकि मौत का कारण बना।

शनिवार देर रात करनाल हरियाणा निवासी जसप्रीत अपने परिवार के साथ मसूरी आए थे। मसूरी घूमने के बाद वह करीब 11 बजे पिक्चर पैलेस के समीप मालरोड स्थित मेफील्ड होटल में ठहरे थे। कुछ देर बाद अचानक उनका बेटा ओमकार कमरे की खिड़की से लगभग पचास फिट नीचे पक्के पर्स पर गिर गया। आनन फानन बच्चे को कम्युनिटी हॉस्पिटल लगाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद उसे यहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। कोतवाल भावना कैंथोला ने बताया कि अभी परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर होटल के कमरे को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें