- कालसी में संपन्न हुई चुनाव की प्रक्रिया
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
कालसी। दैनिक वन कर्मचारी संघ के चुनाव में बबलू कुंवर को अध्यक्ष व दीपक असवाल को सर्वसम्मति से सचिव चुना गया है। इस अवसर पर नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने संघ से संबद्ध कर्मचारियों की समस्याओं के लिए आवाज उठाने का भरोसा दिलाया।
कालसी स्थित प्रभागीय वन अधिकारी कार्यालय पर आयोजित हुई बैठक में वन कर्मचारी संघ के चुनाव संपन्न कराए गए। इस दौरान सर्वसम्मति के आधार पर रूपराम शर्मा को संरक्षक, बबलू कुंवर को अध्यक्ष, गंभीरदास को उपाध्यक्ष, दीपक असवाल को सचिव, दौलत तोमर को कोषाध्यक्ष, गुलशेर व चैतराम को प्रचार मंत्री चुना गया। इस अवसर पर नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने दैनिक वनकर्मियों की मांगों को लेकर सक्षम अधिकारियों से वार्ता आदि के जरिए समस्याओं के समाधान कराए जाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर मायाराम, खील सिंह, सोमपाल, मनोज, संजीव कुमार, लक्की सिंह, अज्जू, रिंकू, भीम सिंह, सलीम, राशिद, ओम, राहुल आदि मौजूद रहे।