फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: बांग्लादेश को लेकर बोले बाबा रामदेव- भारतीयों के साथ क्रूरता ना हो, देश को होना होगा एकजुट

Tue, 06 Aug 2024 06:01 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Haridwar News: बाबा रामदेव ने कहा कि जो लोग आरक्षण, जाति, धार्मिक कट्टरता के नाम पर देश को बांटना चाहते हैं यह ठीक नहीं है।
विज्ञापन
बाबा रामदेव - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर किसी भी तरह की क्रूरता या अत्याचार नहीं होना चाहिए। चाहे वो वहां व्यापार करने वाले हिंदू हों, या वहां के हिंदू मंदिर हों या वहां रहने वाले भारतीय हों। इसके लिए पूरे देश को एकजुट होना होगा। मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि पहली बार पूरा विपक्ष सरकार के साथ है और यही भारत की नीति होनी चाहिए। वरना जिस तरह से इस्लामिक कट्टरपंथ दुनिया भर में फैल रहा है और जिस तरह से भारत के पड़ोस में दस्तक दे चुका है, वह देश के लिए खतरनाक हो सकता है। यह एकता आने वाले समय में भी बनी रहनी चाहिए। जो लोग आरक्षण, जाति, धार्मिक कट्टरता के नाम पर देश को बांटना चाहते हैं यह ठीक नहीं है। इसलिए भारत की राजनीति मुद्दों पर केंद्रित होनी चाहिए।

विज्ञापन


Haridwar: केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान, चपेट में आया आवासीय भवन
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें