हाल ही में लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर पूछताछ के लिए रोके जाने के बाद बाबा रामदेव के द्वारा सोनिया गांधी पर की गई कथित टिप्पणी से हरिद्वार में बवाल हो गया।
बाबा रामदेव के खिलाफ कांग्रेसियों ने सड़क पर उतरकर जमकर अपना गुस्सा निकाला और भविष्य में बाबा के खिलाफ लगातार प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
पढें, ...उत्तराखंड में भूखी नहीं सोएंगी 'चिड़िया'
सड़कों पर उतर आए कांग्रेसी
लंदन गए बाबा रामदेव द्वारा सोनिया गांधी पर की गई टिप्पणी के खिलाफ हरिद्वार के कांग्रेसी सड़कों पर उतर आए।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा रामदेव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मनमोहन सिंह के खिलाफ लगातार विष वमन कर रहे रामदेव के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की गई।
रामदेव के खिलाफ प्रदर्शन
गौरतलब है कि बाबा रामदेव ने लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर अपने साथ हुई घटना के लिए सोनिया गांधी को जिम्मेदार ठहराया था।
पढें, शह और मात के चक्कर में हो गया नुकसान
हरिद्वार महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ओपी चौहान के नेतृत्व में सभी फ्रंटल संगठनों ने एक साथ बाबा के खिलाफ प्रदर्शन किया। नारे लगाते हुए कार्यकर्ता देवपुरा तिराहे पहुंचे और आरोप लगाया कि रामदेव ने किसानों का बहुत बड़ा अहित किया है।
लगातार होंगे प्रदर्शन
ओपी चौहान ने कहा कि अपने गुरू शंकरदेव को गायब करा देने वाले स्वामी रामदेव करोड़ों में खेल रहे हैं और महलों के मालिक बन गए हैं। उनके खिलाफ लगातार प्रदर्शन जारी रहेंगे।
पढें, BCCI को क्रिकेट दिखाएगी ये 'चिल्लर पार्टी'
प्रदर्शनकारियों को जगत सिंह रावत, ईश्वरी देवी, लक्ष्मण पुंडीर, सुरेंद्र विश्वास, सत्यनारायण शर्मा, मृदुल कौशिक, रेखा राजपूत, अंजू द्विवेदी, अशोक उपाध्याय, सरफराज अंसारी आदि ने भी संबोधित किया। बाद में कार्यकर्ताओं ने नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय जाकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित किया।