फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Ramdev: बाबा रामदेव का एलोपैथी पर फिर बड़ा बयान, जहरीली दवा के सेवन से हर साल करोड़ों लोगों की मौत

Fri, 16 Aug 2024 08:07 AM IST
शाहरुख खान एएनआई, हरिद्वार

सार

योगगुरु बाबा रामदेव ने एलोपैथिक दवाओं को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। रामदेव ने कहा कि एलोपैथी की जहरीली दवाइयां खाकर हर वर्ष करोड़ लोगों की मौत हो रही है।
विज्ञापन
Baba Ramdev - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर योग गुरु स्वामी रामदेव ने एलोपैथी पर फिर बड़ा बयान दिया है। हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में झंडारोहण के बाद मीडिया से बात करते हुए बाबा रामदेव ने दावा किया है कि एलोपैथी की जहरीली दवाइयों के सेवन से हर साल करोड़ लोगों की मौत हो रही है।
विज्ञापन


योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि इस आजादी के महोत्सव पर हमने यह संकल्प लिया है कि देश में स्वदेशी के अभियान को और भी मुखर करेंगे। चिकित्सा की स्वाधीनता का बहुत बड़ा सपना बाकी है, क्योंकि ऐलोपैथी की जहरीली दवा खाकर देश में करोड़ों लोगों की मौत हर साल हो रही है। 

बाबा ने कहा कि अंग्रेजों ने भी पूरी दुनिया में अपना राजनैतिक साम्राज्य कामय करने के लिए 10 करोड़ से ज्यादा लो गों का कत्ल किया। ऐसे ही इस्लाम के नाम पर भी करोड़ों लोगों का कत्ल हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही देश में अब भी जहरीली और सिंथेटिक दवाइयां खाकर करोड़ों लोग मर रहे हैं। इसलिए चिकित्सा की स्वाधीनता के आंदोलन को अब आगे बढ़ाने की जरूरत है। 
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए एक बहुत बड़ा वैचारिक युद्ध चल रहा है। इससे भारत के बच्चे और युवा बर्बाद हो रहे हैं। इससे लोगों में वासना की भावना पैदा हो रही है। दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। इसका एक कारण यह भी है कि हम योग से दूर होते जा रहे हैं। पूरे देश में तांडव हो रहा है। भारत साधुओं का देश है और जब हम यहां सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटनाएं देखते हैं, तो हम हिल जाते हैं। 

 
विज्ञापन

इसलिए 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पतंजलि ने संकल्प लिया है कि हम देश में राजनीतिक, शैक्षिक, चिकित्सा, आर्थिक, वैचारिक और सांस्कृतिक स्वतंत्रता के साथ-साथ इस देश को बीमारियों, नशे और वासना से भी मुक्ति दिलाएंगे। इस अभियान को मुखर रुप से आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें