परिणामस्वरूप 24 घंटे में ही एप को वापस ले लिया गया। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि सुरक्षा के सभी प्रबंध कर एप को शीघ्र लांच किया जाएगा। जिन डेढ़ लाख मोबाइल धारकों ने एप डाउनलोड किया था उन्हें दोबारा डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी।
पतंजलि योगपीठ के प्रवक्ता एस के तिजारावाला ने यह जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि पतंजलि कम्युनिकेशन के किम्भो एप के जरिये आदान-प्रदान होने वाले संदेश और बातचीत पूरी तरह सुरक्षित होगी।
उन्होंने कहा कि किम्भो के लिए जो सर्वर तैयार किया गया है, उसमें डाटा सेव करने का विकल्प ही नहीं रखा गया है। यह डाटा एक नियत अवधि के बाद सर्वर और उपभोक्ता दोनों की डिवाइस से खुद ही डीलिट हो जाएगा। यह डाटा सर्वर और क्लाउड में से किसी पर भी उपलब्ध नहीं होगा।
वाह्ट्सएप को टक्कर देने मार्केट में आए बाबा रामदेव के स्वेदेशी किम्भो एप में आपको जो फीचर्स मिल रहे हैं उनसे आपको बड़ा फायदा होगा। बीएसएनएल के साथ टेलीकॉम मार्केट में दस्तक देने के बाद बाबा रामदेव ने अब टेक्नोलॉजी में भी अपनी पैठ जमा ली है।
बाबा रामदेव ने स्वदेशी किम्भो एप लॉच किया है। लॉच होते ही लोगों को यह एप इतना पसंद आया कि एक ही दिन में तकरीबन डेढ़ लाख लोगों ने इसे डाउनलोड कर लिया। हालांकि इसके बाद इसे प्ले स्टोर से हटा दिया गया, लेकिन इसके शानदार फीचर्स के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।
वीडियो चैटिंग सपोर्ट
पतंजलि का यह एप वीडियो चैटिंग को भी सपोर्ट करता है। जानकारी के अनुसार, किंभो एप में यूजर्स चैटिंग के लिए ग्रुप्स भी बना सकते हैं। लेकिन इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि ग्रुप वीडियो कॉल्स कर सकते हैं या नहीं।
लोकेशन सपोर्ट
किंभो एप व्हाट्सएप के लोकेशन सपोर्ट के फीचर को भी देता है। इस फीचर के जरिए आप अपने दोस्तों के साथ अपनी लोकेशन को भी शेयर कर सकते हैं।
मल्टीमीडिया सपोर्ट
यह एप मल्टीमीडिया को सपोर्ट करता है। किम्भो एप में यूजर्स वीडियो, फोटोज, डूडल, स्टीकर्स, जीआईएफ का इस्तेमाल कर सकते हैं। एप का दावा है कि यूजर्स को हर वो मल्टीमीडिया फीचर्स मिलेंगे जो वाहट्सएप में मिलते हैं।
एंड्रॉयड, प्ले स्टोर पर मिलेगा
किंभो चैट एप की बात करें तो यह एंड्रॉयड और एप स्टोर दोनों पर उपलब्ध होगी। हालांकि, लॉन्च के कुछ देर बाद इसको हटा लिया गया। इस बारे में कंपनी का कहना है कि जल्द ही एप को फिर से लॉन्च किया जाएगा।