फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द फिर डाउनलोड कर सकेंगे बाबा रामदेव का सुपर Kimbho एप, मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

Tue, 05 Jun 2018 04:45 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
Kimbho BY Patanjali Communication
विज्ञापन

बीएसएनएल के साथ मिलकर लांच किया गया पतंजलि एप 24 घंटों में ही प्ले स्टोर से हटा लिया गया है। हैकिंग लिंक मिलने के बाद यह कार्रवाई तत्काल की गई। कुछ दिनों में kimbho फिर से लांच किया जाएगा।

विज्ञापन


बाबा रामदेव का यह kimbho व्हाट्सएप की तर्ज पर लांच हुआ था। kimbho शब्द संस्कृत से लिया गया है, जिसका अर्थ संवाद है। यह व्हाट्सएप की तरह काम करता है। एप डाउनलोड करने वालों को पतंजलि के उत्पादों पर 10 प्रतिशत की छूट का लाभ भी दिया मिलना था।

यही नहीं बाबा का 144 रुपये महीने का कनेक्शन लेने वालों का पांच लाख का दुर्घटना बीमा भी निशुल्क किया जा रहा था। जिस दिन एप लांच किया गया, उसी शाम फ्रांस से हैकिंग का एक लिंक संदेश प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन

 

Trending Videos

KIMBHO - फोटो : self
परिणामस्वरूप 24 घंटे में ही एप को वापस ले लिया गया। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि सुरक्षा के सभी प्रबंध कर एप को शीघ्र लांच किया जाएगा। जिन डेढ़ लाख मोबाइल धारकों ने एप डाउनलोड किया था उन्हें दोबारा डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं होगी।  

पतंजलि योगपीठ के प्रवक्ता एस के तिजारावाला ने यह जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि पतंजलि कम्युनिकेशन के किम्भो एप के जरिये आदान-प्रदान होने वाले संदेश और बातचीत पूरी तरह सुरक्षित होगी।

उन्होंने कहा कि किम्भो के लिए जो सर्वर तैयार किया गया है, उसमें डाटा सेव करने का विकल्प ही नहीं रखा गया है। यह डाटा एक नियत अवधि के बाद सर्वर और उपभोक्ता दोनों की डिवाइस से खुद ही डीलिट हो जाएगा।  यह डाटा सर्वर और क्लाउड में से किसी पर भी उपलब्ध नहीं होगा। 

KIMBHO
वाह्ट्सएप को टक्कर देने मार्केट में आए बाबा रामदेव के स्वेदेशी किम्भो एप  में आपको जो फीचर्स मिल रहे हैं उनसे आपको बड़ा फायदा होगा। बीएसएनएल के साथ टेलीकॉम मार्केट में दस्तक देने के बाद बाबा रामदेव ने अब टेक्नोलॉजी में भी अपनी पैठ जमा ली है।

बाबा रामदेव ने स्वदेशी किम्भो एप लॉच किया है। लॉच होते ही लोगों को यह एप इतना पसंद आया कि एक ही दिन में तकरीबन डेढ़ लाख लोगों ने इसे डाउनलोड कर लिया। हालांकि इसके बाद इसे प्ले स्टोर से हटा दिया गया, लेकिन इसके शानदार फीचर्स के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।
 

mobile
वीडियो चैटिंग सपोर्ट
पतंजलि  का यह एप वीडियो चैटिंग को भी सपोर्ट करता है। जानकारी के अनुसार, किंभो एप में यूजर्स चैटिंग के लिए ग्रुप्स भी बना सकते हैं। लेकिन इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि ग्रुप वीडियो कॉल्स कर सकते हैं या  नहीं।

लोकेशन सपोर्ट
किंभो एप व्हाट्सएप के लोकेशन सपोर्ट के फीचर को भी देता है। इस फीचर के जरिए आप अपने दोस्तों के साथ अपनी लोकेशन को भी शेयर कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्ले-स्टोर
मल्टीमीडिया सपोर्ट

यह एप मल्टीमीडिया को सपोर्ट करता है। किम्भो एप में यूजर्स वीडियो, फोटोज, डूडल, स्टीकर्स, जीआईएफ का इस्तेमाल कर सकते हैं। एप का दावा है कि यूजर्स को हर वो मल्टीमीडिया फीचर्स मिलेंगे जो वाहट्सएप में मिलते हैं।

एंड्रॉयड, प्ले स्टोर पर मिलेगा

किंभो चैट एप की बात करें तो यह एंड्रॉयड और एप स्टोर दोनों पर उपलब्ध होगी। हालांकि, लॉन्च के कुछ देर बाद इसको हटा लिया गया। इस बारे में कंपनी का कहना है कि जल्द ही एप को फिर से लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें